जिले के एक समुदाय विशेष बहुल कसबों और क्षेत्रों में
वृहद स्तर पर हो रही गौ हत्या को रोकने एवं इसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई
सुनिश्चित कराए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी गौवंश विकास
प्रकोष्ठ के बैन तले भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को
कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया तथा गवर्नर को संबोधित 15 सूत्री
ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में धरने को
संबोधित करते हुए गौवंश विकास प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक सुनील
शुक्ला ने कहा कि जिले में गो हत्या के मुख्य केंद्र के रूप में पाली,
शाहाबाद, गोपामऊ प्रमुख रूप से उभरे हैं, पर यहां पर कोई कार्रवाई नहीं की
जा रही। उन्होंने बेनीगंज के सिकंदरपुर में वृहद स्तर पर गौवंशों को मारे
जाने की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करानेे,
गोपामऊ में गोहत्या व मांस निर्यात पर रोक लगाने, अशोक चक्र से सम्मानित
शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की प्रतिमा सोल्जर बोर्ड पर लगाने की भी
उन्होंने मांग की।
ध्यक्षता करते हुए डा. बाल शास्त्री ने कहा कि नगर में
स्मैक, अफीम, चरस व अवैध शराब का धंधा जोरों पर है, जो पुलिस की जानकारी
में होने के बावजूद भी इस पर कोई रोकथाम नहीं लग पा रही है। उन्होंने
कहा कि कोतवाली पिहानी, पाली में ईमानदार पुलिस अफसरों की पोस्टिंग की जाए
जिससे गोहत्या जुआं, अवैध शराब पर रोक लगाई जाए। इस दौरान पदाधिकारियों व
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और गवर्नर को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र
को सौंप कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में उक्त के अलावा जिले को 24 घंटे
बिजली देने, संडीला औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी डालडा व कताई मिलों को
पुन: चालू करवाने, एशिया के मशहूर चीनी मिल की नीलामी की जांच करवा ने की
मांगे भी शामिल रही। इस मौके पर गायत्री परिवार, विहिप, बजरंग दल, भारत
स्वाभिमान ट्रस्ट, विद्यार्थी परिषद शामिल रही। धरना स्थल पर प्रकोष्ठ के
प्रदेश सह संयोजक संजय गुप्ता, नवीन लोहिया, हर्षवर्धन सिंह, वेदव्रत
मिश्र, मिथिलेश द्विवेदी, अवनीश द्विवेदी, अमित शुक्ला, अशोक सिंह, आरवी
शर्मा, हरिहर सिंह, दिनेश सविता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र आदि
मौजूद थे।