फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : सब्ज परचम के साथ शान से लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में संडीला, पाली, कछौना, कासिमपुर, बघौली आदि कस्बों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी रिवायती शान के साथ मनाया गया। मुस्लिम युवाओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में सब्ज परचम के साथ ही तिरंगा भी पूरी आन, बान और शान के साथ लहराया।मस्जिदों से लेकर घरों को पूरी अकीदत के साथ सजाया गया।
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार : परचम ए मोहम्मदी का जुलूस सोमवार को धूमधाम से निकाला गया। जुलूस इमलियाबाग से मुख्य मार्ग होते हुए उन्नाव रोड स्थित बाबू खां के मदरसे तक गया यहां से वापस आकर छोटे चौराहे पर समाप्त हो गया। सदर बाजार गाड़ी अड्डा के पास पूर्व चेयरमैन एवं श्री महावीर जी झंडा मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री ने जुलूस में शामिल लोगों को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर चेयरमैन मोहम्मद रईस अंसारी, हसन मक्की, माज अहमद, अहमद सईद, मोहम्मद हसनैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पाली प्रतिनिधि के अनुसार : मोहल्ला शेखसराय की जामा मस्जिद से जुलूस को चेयरमैन रिजवान खां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में रहमत अली मोनू, इमरान खां, हसन अहमद, सरताज खां, फुरकान खां, रेहान, अहबाब खां, वाहिद, रिजवान अली, आरिफ, खालिद, एतशाम, तारिक व शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कछौना प्रतिनिधि के अनुसार : जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए स्टेशन पहुंचा। बच्चे हाथ में आधी रोटी खाओ बच्चो को पढ़ाओ व नबी की आमद मरहबा आदि के नारे लिखी तख्तियां लहरा रहे थे। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार : ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मस्जिद से कस्बा होते हुए आजाद नगर तक गया। व्यापारी अजीज अहमद ने जुलूस में केला, बिस्कुट एवं जलेबी वितरित कीं। प्रमुख आयोजक प्रधानाचार्य मोहम्मद वकील, मस्जिद के इमाम मौलाना बशीर, हाफिज शाहवान, मोहम्मद अकील, जैद, मो. अर्श, रिजवान, डाॅ. उस्मान, अरमान, सलमान, मो. नसीम आदि शामिल रहे। उधर, विक्टोरियागंज गांव से भी जुलूस निकाला गया। यहां छोटे साहब उर्फ अतीक अहमद, एखलाक व शमसुद्दीन आदि मौजूद रहे।

बेहंदर प्रतिनिधि के अनुसार : कासिमपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ोआ गांव में सोमवार को बारावफात का जुलूस सादगी के साथ निकाला गया। जुलूस मस्जिद से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए गौसगंज गांव मे स्थित गौसिया मस्जिद तक गया। इस दौरान मौलाना मोहम्मद खालिद, जाबिर अली, जाकिर हुसैन, अब्दुल जब्बार, सुलेमान आदि लोग मौजूद रहे।

गोपामऊ प्रतिनिधि के अनुसार : बंजारा स्थित मस्जिद बंदगी मियां के पास से जुलूस का आयोजन सज्जादा नशीन मुईजउद्दीन अहमद सागरी चिश्ती निजामी के संरक्षण में किया गया। कमेटी अध्यक्ष मंजूर सागरी, महासचिव नफीस खान ने जुलूस में आए अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया। जुलूस के दौरान चेयरमैन वली मोहम्मद, पूर्व चेयरमैन परवीन खान की ओर से नौशाद नदवी ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
बावन प्रतिनिधि के अनुसार : जुलूस की शुरुआत इमामबाड़े से हुई। नात पढ़ते हुए लोग चल रहे थे। जुलूस में रियाज खां, आरिफ नेता, इशाक नेता, असद कोटेदार, शीबू खां, कैफ खां, नौशाद खां, हयात खाँ, मोनीश खान, शनील खां, सलमान मौजूद रहे।
मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार : कस्बा में जुलूस का स्वागत चेयरमैन प्रतिनिधि परवेज आलम ने किया। चेयरमैन पति हाजी रियाज अहमद ने नाश्ता-पानी की व्यवस्था की थी। इसी के साथ मटियामऊ, राघौपुर, गंज जलालाबाद में जुलूस निकाला गया। कारी महफूज मिया, महिवाल, औसाफ़, भूरी सिद्दीकी, जावेद रिजवी, अफसर अली समेत कई लोग शामिल रहे।
शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार : नगर के मदरसा अनवारे मुस्तफा के मुफ्ती शहादत हुसैन की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। तीस अंजुमनों ने जुलूस में हिस्सा लिया। इमाम जामा मस्जिद मकसूद हुसैन ने भी खिताब किया। कमेटी की जानिब से मास्टर इजहार खां, मोहम्मद वली पीरा, पुतान खां, आकिल खान सहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें