हरदोई। जिले में गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरू ग्रंथ साहिब को फूलों की सजी पालकी में सजाया और शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बुधवार को प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी कुलवंत सिंह, लखवीर सिंह, अजीत सिंह के जत्थे ने गुरुवाणी का भजन कीर्तन प्रस्तुत हुआ और गुरुनानक देव जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मुख्य ग्रंथी ने गुरुनानक देव जी के जीवन के विविध प्रसंगों के माध्यम से चिंतन, चरित्र और व्यवहार सुधारने का संदेश दिया। उन्होंने गुरू जी की महिमा का वर्णन करते हुए कविसर जत्था का संगीतमय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लखीमपुर से आए रागी जत्था भाई जनरैल सिंह जोश ने शबद गायन प्रस्तुत क रते हुए कहा कि बाबा नानक ने धर्र्म के आधार पर समाज में फैली घ़ृणा व भेदभाव को दूर करने का सफल प्रयास किया।
गुरू जी ने सदियों से कुचले पिछड़े लोगाें को अपने गले लगाया। शबद की पंक्तियां पेश की ‘सा धरती भई हरियावली जित्थै मेरा सद्गुरू बैठा आये’ व ‘बाबा आखै हाजिया शुभ अमला बाजौं दोनों रांई’ प्रस्तुत कर श्रृद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इसके पश्चात लंगर का आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाशोत्सव पर पूर्व पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी गुरुद्वारा पहुंचे और श्री गुरुनानक देव के जन्म दिवस पर संगत को बधाई देते हुए कहा कि हमें गुरु नान के बताये रास्ते पर चल सच्चाई और ईमानदारी से समाज सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्यों दर्शन सिंह और जसवंत सिंह ने उमेश अग्रवाल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर यशपाल सिंह, गुरुविंदर सिंह, सतपाल सिंह, नैब सिंह, बलकार सिंह, त्रिलोक सिंह, बहादुर सिंह, शेर सिंह, सेवक राम जावरानी, लोकेमल नानवानी, दलवीर सिंह, पलविंदर सिंह, अरुण गुप्ता, गौरी शंकर अग्रवाल, राम दास गुप्ता, अशोक भसीन, सुरेंद्र सिंह,दर्शन सिंह,सौदागर सिंह, दलजीत सिंह, प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।