फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ को क्वारंटीन सेंटर से गैरहाजिर मिले नोडल अफसर

विज्ञापन
फोटो-29- क्वारंटीन सेंटर में अभिलेख देखतीं सीडीओ निधि गुप्ता वत्स। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चठिया में क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां नोडल अधिकारी के मौजूद न मिलने पर उनका एक दिन का वेतन रोक दिया। जबकि मझिला में शौचालय निर्माण की खराब स्थिति पर ग्राम सचिव और एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ मंगलवार को आश्रम पद्धति विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर पहुंची। यहां 40 कमरे हैं, लेकिन सिर्फ नौ लोगों के रुके होने के कारण तीन कमरों का ही इस्तेमाल हो रहा है। निरीक्षण के दौरान नोडल अफसर बनाए गए सहायक चकबंदी अधिकारी संडीला प्रताप सिंह गैरहाजिर मिले। इस पर सीडीओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान डा. नफीस अहमद, अर्चना राठौर, सुरेंद्र, राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार मौजूद मिले। इसके बाद सीडीओ ने ग्राम मझिला में एनएलओबी के तहत बनाए जा रहे शौचालयों के निर्माण का जायजा लिया। 931 के सापेक्ष 60 शौचालय ही निर्माणाधीन मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। ग्राम सचिव और एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने सभी लाभार्थियों से शौचालय निर्माण के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने ग्राम धनवार के मजरा बढ़ैया में निर्माणाधीन ओपेन जिम और हाट बाजार का भी निरीक्षण किया। कार्य अधूरा होने पर ग्राम सचिव का वेतन रोक दिया गया और एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ टोडरपुर ऋषि पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें