फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा की विशेष उपलब्धियों पर सम्मानित हुईं सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिशन प्रेरणा के तहत एक मंडलीय संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को लखनऊ में किया गया। इसमें जनपद की सीडीओ ने बेसिक शिक्षा में हो रहे विशेष प्रयासों को मंडल के सामने प्रस्तुत किया। सराहनीय कार्यों के लिए महानिदेशक ने सीडीओ को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गुरुवार को लखनऊ में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिशन प्रेरणा के तहत एक मंडलीय संगोष्ठी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में किया गया। इसमें मंडल के छह जनपदों हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव व लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारिओं, एडीओ पंचायत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों, एसआरजी व एआरपी ने प्रतिभाग किया।
संगोष्ठी में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने मिशन पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 15 दिन के अंदर हमारे प्रत्येक विद्यालय में प्रेरणा सूची व प्रेरणा तालिका प्रत्येक विद्यालय में चस्पा होनी चाहिए। उसमें प्रत्येक बच्चे का अधिगम स्तर दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

संगोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपद के बेसिक शिक्षा में हो रहे विशेष प्रयासों को मंडल के सामने प्रस्तुत किया। जनपद में बेसिक शिक्षा में हो रहे विशेष प्रयासों की महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सराहना की व प्रयासों के लिए सीडीओ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, जिला समन्वयक प्रशिक्षण हरपाल, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आशा वर्मा अािद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें