फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी लिमिट, होम लोन का मुद्दा उठा

Tue, 25 Aug 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में सोमवार को ग्राहक गोष्ठी में बैंक अफसरों ने बैंकिंग सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देते हुए ग्राहकों से एफडी, आरडी सहित अन्य बचत योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत बीमा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन


ग्राहकों ने सीसी लिमिट, होम लोन तथा आनलाइन ओडी, एफडी क्रिएशन की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। बैंक अफसरों ने ग्राहकों से फ ीड बैंक फार्म भी भरवाए तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही लोन संबंधी सेवाएं त्वरित गति से मिलेगी। उपशाखा प्रबंधक पूनम वर्मा ने इंटरनेट बैंकिंग के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सेवा के बारे में जानकारी दी।

कहा कि होम लोन एवं पर्सनल लोन के साथ ऋण साख सीमा सीसी के लिए भी जल्द तेजी के साथ कार्य शुरू होेंगे। धीरेंद्र कुमार ने बचत खाता, चालू खाता एवं इंटरनेट व एटीएम बैंकिंग की जानकारी दी। कुशल कुमार ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अनोज अग्रवाल, मदन पाल, पंकज सिंह, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें