फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को ले गई सीबीआई

Fri, 16 Feb 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। बालामऊ जक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के कार्यालय एवं कार्यशाला पर शुक्रवार को सीबीआई टीम ने छापा मारा और पूछताछ के बाद सेक्शन इंजीनियर को अपने साथ ले गई। सीबीआई टीम के छापे से रेल कर्मियों ने खलबली मच गई।
विज्ञापन

सीबीआई की टीम बालामऊ जंक्शन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार के कार्यालय पर पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने कई घंटे तक कार्यालय में जांच पड़ताल की। सीबीआई के कर्मचारियों ने कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार से कई घंटे तक पूछताछ की।
अधिकारियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर के कार्यालय में रखे कई अभिलेख अपने कब्जे में लिए उनको सीज कर दिया। इसके साथ ही एक लैपटॉप व अन्य उपकरण भी सीज कर दिए। सीज किए गए लैपटॉप व अभिलेख के साथ सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार को भी अपने साथ ले गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद मंडल सुधीर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें