टीईटी आवेदक नियुक्ति पाने के बाद स्कूल की भौगोलिक
स्थिति में उलझ कर रह गए हैं। आवेदकों को नियुक्ति आदेश वितरित किए गए।
वहीं मूल प्रमाण पत्र लेने वालों की भी भारी भीड़ रही।
टीईटी उत्तीर्ण
आवेदकों के नियुक्ति पत्र का वितरण जारी है। वितरण के प्रथम दिन से
प्रतिदिन ही आवेदक नियुक्ति पत्र पाने को आ रहे हैं। बीएसए कार्यालय में
नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जा रहा है।
आवेदक नियुक्ति पत्र पाने के बाद
उसमें दर्ज स्कूल की लोकेशन जानने को परेशान हो रहे हैं। स्कूल तक
पहुुंचकर वापस आए आवेदकों को और भी हाल बेहाल था। वह स्कूल में परिवर्तन के
प्रयास में लगे रहे।
पूरे दिन बीएसए कार्यालय में आवेदकों की भीड़ एकत्रित
रही। बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि आवेदकों की सुविधा का ध्यान रखा
जा रहा है। अगर कोई समस्या है, तो उसका निदान किया जा रहा है।