फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रील बनाने के लिए गलत हरकतें करते पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए गलत हरकतें कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने शनिवार देर रात पकड़ लिया। पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, एक नाबालिग होने के कारण उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात सिनेमा चौराहा से जिला चिकित्सालय मार्ग पर जा रहे कुछ लोग अजीब हरकतें कर रहे थे। यह लोग बोरा पहने हुए थे और धुआं व धुंध फैलाते हुए जा रहे थे। कई बार अचानक यह लोग सड़क पर बैठ रहे थे। इसका वीडियो कुछ लोगों ने बनाया और इन लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि यह लोग रील बना रहे थे और उसके लिए ही उल्टी-सीधी हरकतें कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के बेरिहाना निवासी प्रियांशू, युवराज वर्मा, मोहित वर्मा, विक्रांत और रजनीश को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इनका एक साथी नाबालिग था इसलिए उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इनकी दो बाइकों का चालान भी पुलिस ने कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें