फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक केंद्र पर फिर पकड़ी गई सामूहिक नकल

Thu, 26 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में मंगलवार को शाम की पाली में एक केंद्र पर फिर सामूहिक नकल पकड़ी गई। सचल दल ने कार्रवाई के लिए अधिकारियोें से सिफारिश की है। इधर, दो दिन पहले संडीला क्षेत्र में पकड़ी गई सामूहिक नकल कराने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुधवार को एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला।
विज्ञापन


मंगलवार को शाम की पाली में सचल दल संख्या तीन के प्रभारी योगेश कुमार व अवधेश त्रिपाठी की टीम ने पचकोरिया देवी शिव नरायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परागी खेड़ा में सामूहिक नकल पकड़ी। सचल दल प्रभारी ने कार्रवाई के लिए संस्तुति की है।

अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया है। नया केंद्र व्यवस्थापक भेजा जा रहा है। कालेज के ही टीचर को केंद्र व्यवस्थापक बनाए जाने की जांच अलग से की जा रही है। जांच आख्या जिले के परीक्षा प्रभारी बीएसए को भेज दी गई है।
विज्ञापन


वहीं पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संडीला व श्री कलेक्टर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माडर में स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं मिले थे। यहां पर अव्यवस्था भी पाई गई थी। उन्होंने जांच आख्या भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की है।

उधर, श्री कृष्ण वर्मा इंटर कालेज भवानीखेड़ा में 23 फरवरी को मिली सामूहिक नकल के मामले में दो दिन बाद बुधवार को नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह ने केंद्र व्यवस्थापक सत्यम् शिवम् सुंदरम्, प्रधानाचार्य जयंत कुमार और कक्ष निरीक्षक रामगोपाल, राम खेलावन, राम दुलारे यादव, शिव कुमार, अशोक कुमार व श्रवण कुमार के विरुद्ध कासिमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इधर बुधवार को हुई परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। कंट्रोल रूम प्रभारी जय शंकर मिश्र ने बताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें