फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कमरे का ताला तोड़कर जेवरात समेत नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र एक गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। कमरे का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात समेत नकदी चोरी करके फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महम्मदापुर निवासी विपिन ने थाना प्रभारी टड़ियावां को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती 13 जून की रात उसके घर पर कोई नहीं था। उसके पिता राजाराम घर के दरवाजे पर लेटे हुए थे। रात में छत के रास्ते से घर में आकर लोगों द्वारा कमरे व बक्सा का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं।
सोने के जेवरात में मांग बेंदी, झाला, कुंडल व 6500 रुपये ले गए हैं। मंगलवार की सुबह घर आने पर कमरे व बक्सा का ताला टूटा हुआ देखा तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें