फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जनरेटर ऑपरेटर के मकान से नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में जनरेटर ऑपरेटर के मकान में दिनदहाड़े चोरो ने अलमारी के ताला तोड़कर करीब ढाई लाख की नकदी व जेवरात पार कर दिए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन पीडब्ल्यूडी डाक बंगला के पास जेल रोड निवासी रमेश चंद्र पांडेय जनरेटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। पुत्र आदित्य ने बताया घर में गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे शशि पांडेय व पुत्री आकांक्षा पांडेय पीछे कमरे में लेटी हुईं थीं। इसी बीच गेट की तरफ से चोर घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर ढाई हजार रुपये, सोने की चेन, पायल, अंगूठी समेत करीब ढाई लाख रुपये का जेवरात उठा ले गए। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया घटना की सूचना मिली है। फिलहाल वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें