फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंगा 35 सेमी. और बढ़ी, चेतावनी बिंदु सिर्फ पांच सेमी. दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पहाड़ों पर बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी ने गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की है। शुक्रवार को गंगा नदी के जलस्तर में 35 सेंटीमीटर (सेमी.) की वृद्धि दर्ज की गई है। चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से पांच सेमी. नीचे है। रामगंगा नदी के जलस्तर में 10 सेमी. और गर्रा नदी के जलस्तर में पांच सेमी. की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी और चेतावनी बिंदु के पास पहुंचने से कटरी क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
विज्ञापन

यहां प्रवाहित हो रही गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों के जलस्तर में वृद्धि से नीलम और गंभीरी नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे कटरी के पंचनंद क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम से मिली जानकारी में बताया गया कि गंगा और रामगंगा नदियों में 5 लाख 19 हजार 280 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसमें गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 97,249, बिजनौर बैराज से 1,67,931 और नरौरा बैराज से 1,70,575 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
बताया गया कि रामंगा नदी में खो बैराज से 78,306 क्यूसेक, हरेबली बैराज से 1400 और रामगंगा बैराज से 3820 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा नदी के जलस्तर में पिछले दो दिनों से तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रामगंगा नदी का जलस्तर 10 सेमी. बढ़कर 135.90 मीटर और गर्रा नदी का जलस्तर पांच सेमी. बढ़कर 145.95 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से चिरंजूपुरवा, मक्कूपुरवा आदि गंगा किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में चिंता है।
विज्ञापन

-

एसडीएम ने बाढ़ चौकी का लिया जायजा, व्यवस्था दुरूस्त रखी जाएं
हरदोई। सदर एसडीएम स्वाती शुक्ला ने शुक्रवार को तहसीलदार के साथ बाढ़ चौकियों का जायजा लिया। उन्होंने सकरा के मजरा न्योरादेव के राजेंद्र सिंह इंटर काॅलेज में व स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय में बाढ़ चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आवश्यकता पर प्रभावित परिवारों को शरण दिए जाने और आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया। उन्होंने संभावित बाढ़ स्थल का भी जायजा लिया। बाढ से पूर्व की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश व चौकी स्थल पर समुचित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रभारी तहसीलदार सुरभि राय सहित राजस्व विभाग के कर्मी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें