फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध काट दुकान से नगदी व मोबाइल सेट चुराए

विज्ञापन
बघौली में मोबाइल की दुकान में चोरों द्वारा लगाई गई सेंध । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। चोरों ने गुरुवार रात कस्बा चौराहा के पास माधौगंज रोड पर स्थित मोबाइल की दुकान में सेंध लगा दी। दुकान में घुसे चोर नगदी, 50 मोबाइल फोन और अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ित से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के मरसा गांव निवासी श्याम सिंह उर्फ गोलू पुत्र उमेश सिंह की कस्बे में माधौगंज मार्ग पर मोबाइल की दुकान है। गुरुवार रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगा दी।
शुक्रवार सुबह श्याम सिंह दुकान पहुंचे तो तिजोरी खुली और दुकान के पिछले हिस्से में सेंध देखकर उनके होश उड़ गए। श्याम सिंह ने बताया कि चोर दुकान में रखे 10 हजार रुपये, 50 मोबाइल फोन और घड़ियां उठा ले गए। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आसपास के व्यापारियों ने घटना पर नाराजगी जताई है। बताया कि दुकान से चंद कदम दूर पुलिस चौकी है। ऐसे में चोरी होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें