फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर, नगदी व जेवरात चुराए

विज्ञापन
मल्लावां के शाहपुर गंगा में चोरी के बाद खुला बक्सा दिखाता युवक। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगा में चोरों ने एक घर से नगदी और जेवर पार कर दिए। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगा निवासी विकास पुत्र कमलेश प्रकाश रविवार रात परिवार के साथ छत पर सोया था। घर के मेनगेट के चैनल में ताला लगा था। देर रात चोरों ने ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी और बक्से से सोने की बेहसर, मांग बेदी, चांदी की पेटी और पायल समेत 15 हजार रुपये चुरा लिए। विकास ने बताया कि सोमवार सुबह जब परिजन नीचे आए तो ताला टूटा व कमरे में सारा सामान बिखरा मिला। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें