पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सहादतनगर गांव में एक ज्वैलरी की दुकना और कपड़ों की दुकान में चोरी हो गई। दुकान का शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है। लगभग 40 ग्राम सोने के जेवर और आधा किलो चांदी चोरी होने का दावा दुकानदार ने किया है। दुकान से एक लाख 30 हजार रुपये भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सहादतनगर निवासी अनूप कुमार सिंह की प्राथमिक विद्यालय के सामने नरसिंह जवैलर्स और क्लॉथ हाउस नाम से दुकान है। वह गिरवीं गांठ का काम भी करते हैं। अनूप के मुताबिक रविवार रात दुकान बंद कर वह गांव के अंदर स्थित अपने घर में चले गए। सोमवार सुबह 10 बजे दुकान का गेट खोला तो अंदर शटर टूटा था। अंदर से छत की ओर गए जीने की टीन हटी थी। दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी गायब थी।
अनूप का दावा है कि गिरवी गांठ के लगभग 40 ग्राम सोने के जेवर और आधा किलो चांदी चोरी हुई है। घटना की जानकारी पर अतिरिक्त निरीक्षक संजय त्यागी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।