फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन मकानों से 11 लाख के नकदी-जेवर चोरी

Sun, 25 Feb 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में शनिवार रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बना लिया। इन मकानों से लगभग दो लाख 63 हजार रुपये और आठ लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। एक मकान में हुई चोरी में नुकसान का आकलन मकान मालिक के वापस आने पर हो पाएगा।
विज्ञापन

तेंदुआ गांव निवासी नितेश कुमार की गांव में ही आइसक्रीम फैक्टरी है। शनिवार रात वह परिवार सहित मकान के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने एक कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला भी तोड़ा, यहां रखे दो लाख 10 हजार रुपये और सोने-चांदी का सामान चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र के मकान को निशाना बनाया। यहां अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, गोलक में रखे आठ हजार रुपये और बक्से में रखे पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवर ले गए। इसके बाद चोरों ने सेवानिवृत्त अभियंता रामऔतार के बंद मकान को निशाना बना लिया। वह अपने पुत्र के पास हरिद्वार गए हुए हैं। यहां भी चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए। यहां भी जेवर चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मकान मालिक के वापस आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद विधायक आशीष सिंह आशू भी मौके पर पहुंचे और पीड़िताें से जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने के निर्देश कोतवाल निर्भय सिंह को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें