हरियावां। थाना क्षेत्र के उतरा गांव में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। पांच हजार रुपये और लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवर, बर्तन व कपड़े चोरी कर लिए।
उतरा गांव निवासी धनदेवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति रोहित के साथ पांच माह पहले दिल्ली में काम करने गई थी। गांव के मकान में ताला डाल दिया था। गुरुवार की शाम पड़ोसी ने मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी होने की जानकारी फोन पर दी। इस पर वह शुक्रवार की शाम दिल्ली से वापस गांव पहुंची। घर में सभी कमरों के ताले टूटे पड़े मिले। कमरे में रखे बक्से के भी ताले तोड़कर चोरों सोने के कुंडल, दो जोड़ी पायल, कमर बिछुआ, पांच हजार रुपये, कपड़े और बर्तन भी चोरी कर लिए। लगभग एक लाख रुपये की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है।