फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिमागी बुखार के मामलों की गंभीरता से हो निगरानी

Fri, 23 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-20
विज्ञापन


- संचारी रोगी नियंत्रएा व दस्तक अभियान की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
-नगरीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई का रखा जाए ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने दिमागी बुखार के मामलों की गंभीरता से निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंहने कहा कि आशाओं के माध्यम से वीएचएनडी सेंटर पर संचारी रोग संबंधी बैठकें और टीकाकरण कराया जाए। दिमागी बुखार के मामलों की ठीक तरह से निगरानी की जाए। जुलाई में 17 से 31 तक चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान आशा व आंगनबाड़ी घर-घर जाकर बुखार, क्षय रोग और कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण करें। बुखार के रोगियों की सूचना नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दे। मच्छरों से बचाव के लिए आम लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई करायी जाए। पिछले वर्षों में संचारी रोग से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। दस्तक अभियान के दौरान रोग के लक्षणों वाले व्यक्तियों का विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाए। नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से फॉगिंग करायी जाए। ग्रामों में साफ-सफाई को लेकर ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग की जाए। उन्होंने विभिन्न मानकों पर राज्य औसत से खराब प्रदर्शन करने वाले विकास खंडों के संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें