फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ग्राम सचिव को पीटने में प्रधान पति समेत दो नामजद, चार पांच अज्ञात पर भी मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के अलीनगर के ग्राम सचिव पर शनिवार को हुए हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। प्रधान पति और उसके दोस्त को नामजद करते हुए चार पांच अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। अनुसूचित जाति उत्पीड़न, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभिलेख फाड़ देने की धाराओं में प्राथमिकी हुई है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के यासीनपुर निवासी रजनीश वर्मा ग्राम विकास अधिकारी हैं। टड़ियावां विकास खंड की ग्राम पंचायत अलीनगर समेत कई ग्राम पंचायतों के सचिव का प्रभार उनके पास है। पुलिस में की शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर ब्लॉक कार्यालय में वह विभागीय कार्य निपटा रहे थे। इस दौरान अलीनगर की प्रधान सोनिया शुक्ला के पति अचल शुक्ला और सैदापुर निवासी अनुज गुप्ता चार-पांच लोगों के साथ वहां आ गए।
आरोप है कि फर्जी भुगतान करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए डंडों से हमला कर दिया और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। ब्लॉक परिसर में बने शौचालय में घुसकर रजनीश ने किसी तरह अपनी जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुज को गिरफ्तार किया गया है। एक और शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रधान पति की तलाश भी हो रही है। उधर, दूसरी ओर सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने भी ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर घटना को लेकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें