फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार ने यातायात सिपाही से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर की पिहानी चुंगी पर कार सड़क से हटाने के लिए कहने पर कार सवार लोगों ने यातायात पुलिस के सिपाही के साथ अभद्रता की। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस का सिपाही ओमकार रविवार शाम पिहानी चुंगी पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक कार सड़क पर ही रुक गई और उससे उतरकर एक व्यक्ति खरीदारी करने चला गया। कार सड़क पर देख सिपाही ओमकार ने चालक से कार साइड में करने को कहा। इस पर तीखी नोकझोंक हो गई और कार सवार युवक ने सिपाही से अभद्रता कर दी। ये देख अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें