फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से महिला की मौत, बेटा घायल

Mon, 21 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हरदोई।  लोनार थाना क्षेत्र में सवायजपुर के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में क्षय रोग (टीबी)से पीड़ित महिला की मौत हो गई और उसका बेटा व कार चालक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला दवा लेने बरेली जा रही थी। 
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के बालामऊ निवासी रामयश सिंह कनौजिया की पत्नी श्यामादेवी (50) टीबी से पीड़ित थीं। उनका इलाज बरेली में चल रहा था। सोमवार को श्यामादेवी बेटे विवेक (26) के साथ दवा लेने कार से बरेली जा रही थीं।

कार नरसिंह (28) पुत्र विश्वनाथ चला रहा था। तेज रफ्तार कार सवायजपुर के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। श्यामा देवी को सिर में चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


डाक्टरों ने श्यामादेवी को मृत घोषित कर दिया। विवेक और नरसिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वहीं, अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए।

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी हरिकरन (60) व चमेली (55) को बाइक ने टक्कर मार दी। शाहाबाद कोतवाली के मत्तीपुर गांव निवासी हरीराम (22) पुत्र सियाराम, शाहजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी रामबहादुर (30) पुत्र रामकुमार व गिलगिल (26) पुत्र जगरुप और बघौली थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक (28) सड़क हादसों में घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें