फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पुलिया से टकराई, चालक की मौत

Mon, 30 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हादसे में घायल मंजू। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में कटरौ बिल्हौर हाईवे पर सोमवार को बेकाबू कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई और कार में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग शाहजहांपुर के निवासी हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर हैलेट रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के शहर कोतवाली के मोहल्ला बहादुर गंज निवासी विष्णु मोहन गुप्ता (45) बीते मंगलवार को निजी कार से कानपुर किसी मंगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ पत्नी मीरा गुप्ता (42), पुत्री तनिषा (14) और परिवार के ही अनिल गुप्ता (46) , पत्नी मंजू गुप्ता (44) भी गए थे। सोमवार को वह लोग कानपुर से शाहजहांपुर लौट रहे थे।

विष्णु मोहन कार चला रहे थे। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गौरी चौराहा के पास कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने विष्णु मोहन को मृत घोषित कर दिया। उनके माथे और सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। अनिल गुप्ता, मंजू गुप्ता, मीरा गुप्ता और तनिषा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर हैलेट रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें