हरदोई। श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन में कहा गया कि ईश्वर की कृपा पाने के लिए समर्पण, विश्वास होना जरूरी है।
शहर के सांडी रोड पर बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा में यजमान डॉ अरुण कुमार मिश्र, डॉ. शिक्षा मिश्रा, राजीव कुमार मिश्र, प्रिया मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन किया। जबलपुर के कथा व्यास डॉ. सत्येंद्र स्वरूप शास्त्री ने कहा कि ईश्वर से संबंध बनाना ही धर्म है और उस संबंध में समर्पण होना ही परम धर्म है, ईश्वर की कृपा पाना है, तो अर्पण नहीं ईश्वर के चरणों में अपने जीवन को समर्पण कर दो। उसकी कृपा का नित्य अनुभव होने लगेगा। समर्पण जरूरी है, विश्वास जरूरी है । मुकेश वाजपेयी, रेनू वाजपेयी, रेखा वाजपेयी, जगदीश पांडेय,मनोज यादव, राहुल सिंह, बलराम यादव, अशोक, आनंद, संजय, गोविंद शरण मिश्र, नारायण शरण, महेश सिंह मौजूद रहे।