फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: परिषदीय स्कूलों के काबिल शिक्षक होंगे सम्मानित

Wed, 15 Nov 2023 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले परिषदीय शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद की ओर से छह वर्ष से शिक्षकों को आरसीटी पुरस्कार दिया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों को उनके कार्य के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। इसके तहत शिक्षकों का आंकलन सूचनाओं के आदान प्रदान करने, ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन, विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों का पंजीकरण व उपस्थिति, हित कारकों के संवाद के आधार पर किया जाएगा। पुरस्कार के लिए शिक्षकों को निर्धारित प्रारूप पर जवाब देना होगा। उसी के आधार पर अंक मिलेगी। प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों को अधिगम सामग्री का प्रयोग करने पर दस अंक,दीक्षा पोर्टल पर शिक्षण सामग्री के अपलोड करने पर पांच अंक, पाठ्य पु़स्तक में क्यू आर कोड का प्रयोग करने के पांच अंक मिलेगी। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए अंक निर्धारित हैं। उसी के आधार पर शिक्षक का चयन किया जाएगा। इसके लिए बीएसए विजय प्रताप सिंह की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी का प्रतियोगिता में शिक्षकों के प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें