कैंसर जैसे घातक रोग के खिलाफ जनहित में छेड़े गए
अभियान के तहत अमर उजाला भक्ति वेदांता हास्पिटल के साथ मिलकर सोमवार को
फ्री कैंसर कैं प का आयोजन कर रहा है, जिसमें कैंसर रोगियों व संदिग्ध
कैंसर रोगियों को मुंबई के कुशल विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सीय परीक्षण व
परामर्श प्रदान किया जाएगा।
शिविर का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य व सपा के
राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। अस्पताल रोड स्थित बाला
जी हास्पिटल में लगने वाले शिविर में मुंबई के भक्ति वेदांता हास्पिटल के
विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी। टीम में ओकोलाजिस्ट डा. विष्णु अग्रवाल,
डा. विश्व मोहन, डा. अमोल, डा. नेत्रपाल व उनके अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद
रहेंगे।
चिकित्सीय परीक्षण व परामर्श लेने के लिए यहां पहुंचने वाला कोई भी
कैं सर रोगी या संदिग्ध रोगी जिन्होंने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है,
वह बाला जी हास्पिटल में रजिस्ट्रेशन सुबह साढ़े नौ बजे से कैं प में नाम व
पता देकर अपना नंबर प्राप्त करा सकते हैं।
पूर्व में ही मोबाइल नंबरों पर
रजिस्ट्रेशन करा चुके रोगी अपना नंबर वहीं से प्राप्त कर सकते हैं। जिसके
बाद उनका चिकित्सीय परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। सुबह 10 से शाम
चार बजे तक चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया जाएगा।