फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्रों के निर्माण को नहीं मिल रही जमीन

Tue, 26 May 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के तीन गांवों में उपकेंद्र शुरू करने का फैसला हुआ है। उपकेंद्र के निर्माण को शासन से धनराशि भी मिल गई, पर अब जमीन नहीं मिल रही है। एक्सईएन आरईएस ने जमीन मुहैया कराने को सीएमओ को पत्र दिया है।
विज्ञापन


सीएमओ के अनुरोध पर अब सीडीओ ने एसडीएम को जमीन मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। जिले के ग्रामीण इलाकों में अभी भी स्वास्थ्य सेवाओं का अकाल है, जिसकी कमी पूरी करने को गांवों में भी स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने पर विचार हुआ है। उपकेंद्र खोलने को शासन से मंजूरी मिल गई और चिकित्सा विभाग को उपकेंद्र के निर्माण के लिए धनराशि भी स्वीकृति हो गई।

उपकेंद्र के निर्माण को प्रस्ताव पास होने के बाद निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को दी गई। आरईएस द्वारा निर्माण शुरू कराना है, पर अब जमीन न होने की समस्या आ रही है। जिले के तीन तहसील क्षेत्र के गांव में उपकेंद्र के निर्माण को जमीन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


सदर तहसील के टड़ियावां के गांव बरगवां, बेहंदर ब्लाक का पिलखनी और मल्लावां ब्लाक के हजरतपुर गांव में जमीन न होने पर एक्सईएन आरईएस ने सीएमओ को पत्र भेजकर भूमि मुहैया कराने को कहा है। उधर, एक्सईइन के पत्र के बाद सीएमओ ने भी सीडीओ से स्थान मुहैया कराने का अनुरोध किया है। इस पर सीडीओ विजय गुप्ता ने तीनों तहसीलों के संबंधित एसडीएम को पत्र भेजकर जमीन प्राथमिकता से मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें