फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: उज्ज्वला योजना में बाढ पीड़ितों के लिए शिविर तो लगे पर नहीं मिले कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बात बीती तीन सितंबर की है। प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बाढ़ग्रस्त कटरी के इलाके में बाढ़ पीड़िताें से मिलने पहुंचे। मंत्री ने चौपाल लगाई, इसमें सवाल किया था कि सबको उज्ज्वला योजना से गैस सिलिंडर मिल गया। जवाब भी उतनी तेजी से आया था, नहीं। मंत्री ने गांव में शिविर लगवाकर उज्ज्वला गैस योजना के कनेक्शन वितरित किए जाने के निर्देश एडीएम की मौजूदगी में अफसरों को दिए। तीन सितंबर के बाद तीन अक्तूबर निकल गई और 13 अक्तूबर आने वाली है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों के लिए उज्ज्वला का गैस सिलिंडर कनेक्शन अब भी ख्वाब ही है।
अगस्त और सितंबर में जिले के कटरी के इलाके में नदियां उफना गई थीं। बड़ी संख्या में लोग बाढ़ से पीड़ित थे। इसी बीच तीन सितंबर काे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कटरी के इलाके का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने के निर्देश दिए। चार, पांच और छह सितंबर को शिविर संबंधित गांवों में लगाए गए। कुल 778 आवेदन भी ले लिए गए, लेकिन एक माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इन लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

यूं तो पूर्ति विभाग का दावा है कि जिले में चार लाख 77 हजार 909 परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलिंडर के कनेक्शन दिए जा चुके हैं, लेकिन विभाग भी स्वीकार करता है कि अभी बड़ी संख्या में परिवार उक्त योजना का लाभ पाने से वंचित हैं।
विज्ञापन


इनसेट
इतने बाढ़ पीड़ितों को कनेक्शन का इंतजार
कटरी छिबरामऊ - 298
कटरी बिछुईया - 97
कटरी परसोला - 268
छिबरामऊ - 115
इनसेट
अभी गाइडलाइन नहीं आई, आते ही देंगे कनेक्शन
जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह कहते हैं कि उज्ज्वला योजना के नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करा दिए गए हैं। कनेक्शन जारी करने के संबंध में अभी गाइडलाइन नहीं आई है। गाइडलाइन आते ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें