फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर चिहि्नत होंगे बाल श्रमिक

Tue, 26 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आकांक्षा समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बच्चों के अधिकारों के लिए गठित बाल संरक्षण समिति की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में अभियान चलाकर ढाबों और दुकानों पर काम करने वाले बच्चों को चिंह्ति करने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना बनी। साथ ही जिले में बाल गृह के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके श्रीवास्तव और जिला प्रोबेशन अधिकारी की उपस्थिति में बच्चाें के अधिकारों पर चर्चा हुईं। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि दुकानाें व ढाबों पर काम करने वाले बाल श्रमिकों को अभियान चलाकर चिंह्ति किया जाएगा और उनको स्कूल भेजने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में बाल गृह का भी निर्माण होना है जिसके लिए प्रस्ताव भेजने को समिति की ओर से सहमति बनी है। इसके अलावा बाल कल्याण समिति का प्रचार प्रसार भी कराने और कार्यशाला का आयोजन कराने पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें