हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका परिसर में स्थित एक ही शख्स की दो दुकानों को चोरों ने निशाना बना लिया। दुकानों से लगभग 39 लाख रुपये की मशीनें चोरी होने की बात दुकानदारों ने कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोनार निवासी आदर्श सिंह छह साल से कोतवाली शहर के बाबा मंदिर मोहल्ला में किराए के मकान में रहते हैं। नगर पालिका परिसर में महिमा शादी कार्ड व महिमा कलर लैब के नाम के नाम से दो दुकानें हैं। शनिवार की रात में कलर लैब की दुकान में दरवाजा की कुंडी तोड़कर उसमें रखे 12 कैमरे , दो ड्रोन, वीडियो मिक्सर, एल्बम सिस्टम सीसीटीवी कैमरे समेत कई महंगी मशीनें उठा ले गए।
वहीं, कुछ मशीनें दूसरी दुकान से भी उठा ले गए। आदर्श सिंह ने बताया कि दोनों दुकानों से 39 लाख की चोरी हुई है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया चोरी का मामला संदिग्ध है। फिलहाल जांच की जा रही है।