फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बीडीओ के भ्रष्टाचार से परेशान प्रधान सांसद की शरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। बीडीओ व लिपिक के भ्रष्टाचार से परेशान सांसद की शरण में चले गए हैं। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की संडीला इकाई ने मिश्रिख सांसद से उनके आवास पर मुलाकात की। बीडीओ व लेखाकार के भ्रष्टाचार की दास्तां बताई और जांच व ब्लॉक से हटवाए जाने की मांग के लिए पत्र सौंपा। सांसद ने मुख्यमंत्री की जीरो टालरेंस प्राथमिकता में भ्रष्टाचार बर्दाश्त न किए जाने और कार्रवाई के प्रति प्रधानों को आश्वस्त किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की संडीला इकाई के अध्यक्ष डॉ. उमेश सूर्या के नेतृत्व में रविवार को कस्बा के एक रेस्टोरेंट में प्रधानों की बैठक हुई। इसमें संडीला बीडीओ राजीव गुप्ता व लिपिक मयंक सविता के भ्रष्टाचार से परेशान प्रधानों ने कार्रवाई की मांग रखी। प्रधानों ने आरोप लगाए कि बीडीओ व लिपिक की ओर से वसूली की जा रही है और जांच व कार्रवाई के भय से आर्थिक रूप से शोषण किया जा रहा है।
प्रधान संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद उनके नेतृत्व में 55 प्रधानों ने मिश्रिख सांसद अशोक रावत से उनके शाहपुर अटिया स्थित आवास पर मुलाकात की। सांसद को पत्र सौंपकर बीडीओ और लेखाकार पर कार्रवाई व स्थानांतरण की मांग की गई है।
विज्ञापन

बताया कि सांसद ने प्रधानों को आश्वस्त किया है कि बीडीओ और लेखाकार पर जल्द ही कार्रवाई कराई जाएगी। सांसद ने फोन पर सीडीओ से बीडीओ और लेखाकार को हटाए जाने के लिए भी कहा है। बताया कि सोमवार को संडीला विधायक व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संडीला बीडीओ राजीव गुप्ता ने बताया कि कुछ ऐसे लोग हैं जो, गलत कामों के लिए दबाव बना रहे हैं। गलत कामों को न किए जाने पर आरोप लगा रहे हैं। अनावश्यक दबाव में गलत कामों को नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें