फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फसलों के बीमा कराने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 34: किसान को प्रतीकात्मक चेक देतीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह व अन्य। स्रोत : विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। खरीफ और रबी फसलों में मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से खराब हुईं फसलों के बीमित पीड़ित किसानों को क्षतिपूर्ति का वितरण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किसानों से कहा कि वह अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। इससे प्रतिकूल मौसम और दैवी आपदा से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति मिल सके।
बिलग्राम चुंगी स्थित कृषक सभागार में प्रतीकात्मक चेक वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नवीन तकनीकी की सहायता से खेती लागत में कमी की जा सकती है। किसान सहफसली को बढ़ावा दें। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किसानों से आह्वान किया कि सरकारी योजना-कार्यक्रम के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। इससे किसानों के सभी खेतों का विवरण एक स्थान पर दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि खरीफ सीजन में 31 जुलाई और रबी सीजन में 31 दिसंबर तक किसान अपनी फसल का बीमा अवश्य करा लिया करें। बीमा के साथ ही पॉलिसी अवश्य प्राप्त कर लें। प्रतिकूल मौसम से फसल खराब होने पर टोल फ्री नंबर-14447 पर 72 घंटे के अंदर शिकायत अवश्य दर्ज कराएं। इससे फसल की क्षति का समय से सर्वे हो जाता है और नुकसान के आकलन पर क्षतिपूर्ति दी जाती है। इस मौके पर किसान श्याम प्रताप सिंह, रामसागर, गुरुप्रसाद, अशोक त्रिपाठी, बृजपाल को प्रतीकात्मक चेक सौंपे गए। कार्यक्रम में डिप्टी सीवीओ डॉ. सचिन कुमार सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें