फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक ने खुद तमंचे से मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने घर से करीब 200 मीटर दूर गले में तमंचा सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लमकन गांव निवासी रामवीर (35) की करीब आठ साल पहले पत्नी उसे छोड़कर कहीं और चली गई थी। उसके बाद रामवीर ने फिर दूसरी शादी झारखंड की पूजा के साथ कर ली। पूजा के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पहली पत्नी से पुत्री रोशनी है। रामवीर दिल्ली में पत्नी पूजा व बच्चों के साथ रहता था। वहीं पर एक टेंट हाउस में काम करता था। होली के त्योहार में घर पर आया था। सोमवार को रामवीर किसी घरेलू बात से खफा होकर घर से करीब 200 मीटर दूर चला गया उसके पास तमंचा था। यहां पर भाई कृष्णा ईंट पाथ रहा था। इसी दौरान रामवीर ने गले से सटाकर तमंचे से गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने पर हरपालपुर सीओ सत्येन्द्र सिंह व कोतवाल सुनील सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया परिजनों की ओर से घरेलू कलह से परेशान होने की बात बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें