फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से बिहार जा रहे श्रमिकों को बाइक सवारों ने लिफ्ट देकर लूटा

विज्ञापन
जहानीखेड़ा में अपना हाल सुनाते मजदूर मोहम्मद सुहेल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। प्रवासी मजदूरों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक ओर जहां वो हादसे का शिकार हो रहे हैं, वहीं उनसे लूटपाट भी की जा रही है। नोएडा से पैदल घर लौट रहे तीन मजदूरों को हापुड़ के पास दो बाइक सवारों ने लिफ्ट देने के बाद उनसे 4500 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। शनिवार दोपहर जहानीखेड़ा पहुंचे मजदूरों का हाल जानने के बाद एक होटल व्यवसायी ने उन्हें भोजन कराया और आगे के सफर के लिए आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन

बिहार के अररिया जिले के तीन मजदूर मोहम्मद सुहेल, मोहम्मद हन्नान व सोनू नोएडा में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के चलते तीनों वहीं फंस गए थे। परेशानी बढ़ी तो संसाधन न मिलने पर तीनों पैदल ही घर जाने को निकल पड़े। बुधवार को तीनों पांच दिन का सफर तय कर नोएडा से हापुड़ पहुंचे। सुहेल ने बताया कि हापुड़ के पास दो बाइक सवारों ने उन्हें लिफ्ट दी।
थोड़ी दूर चलने के बाद बाइक सवारों ने आगे पुलिस खड़ी होने की बात कह कर शार्ट कट से चलने की बात कही और बाइकों को सुनसान रास्ते पर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे 4500 रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार शाम शाहजहांपुर पहुंचने पर हाईवे पर मोहम्मद इलियास नाम के व्यक्ति ने उन्हें कार में लिफ्ट दी और जहानीखेड़ा तक पहुंचाया। जहानीखेड़ा में होटल चलाने वाले सैफान ने उन्हें भोजन कराकर आर्थिक मदद भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें