फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। माधौगंज थाना क्षेत्र के पत्नापुरवा के पास बाइक सवार युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने से सिर में चोट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के भुजापुरवा निवासी मनोज (40) खेती करता था। शुक्रवार देर रात वह बाइक से माधौगंज थाने के धर्मपुर गांव से लौट रहा था। रास्ते में बघौली-माधौगंज मार्ग पर पत्तापुरवा गांव के पास पीछे से आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहा मनोज हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी मनोरमा, एक बेटा और बेटी है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें