फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मौसेरे भाइयों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली। अतरौली-कोथावां मार्ग पर पिकअप ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के दिलावर नगर निवासी लवकुश (26) पुत्र सत्यप्रकाश मौसेरे भाई सुनील (19) पुत्र मुन्ना निवासी रानीखेड़ा के साथ बाइक से कोथावां गया था। उसे गोनी में साइकिल की दुकान चलाने वाले मामा के लिए कुछ सामान खरीदना था। वहां से वापस आते समय कोथावां-अतरौली मार्ग पर धौकलखेड़ा के निकट विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहा लवकुश टक्कर लगने से सिर के बल सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन

हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका मौसेरा भाई सुनील पिकअप की टक्कर लगने से खंती में घास पर जा गिरा और मामूली रूप से चुटहिल हुआ है। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। लवकुश की शादी 29 जून को हुई थी। घटना के बाद उसकी पत्नी मैना बदहवास हो गई। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें