फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कटरा बिल्हौर हाईवे पर मानीमऊ गांव के पास सोमवार रात बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी शिवम (20) पुत्र गुरबख्श सोमवार रात नौ बजे बाइक से सांडी से घर वापस जा रहा था। कटरा बिल्हौर हाईवे पर ग्राम मानीमऊ के पास वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में चोट लगने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही बदहवास पिता परिजनों के साथ देर रात सीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिवम इकलौता पुत्र था। आठ माह पूर्व उसकी मां पुष्पा देवी ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें