फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सदरपुर के निकट रविवार देर शाम बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी विवेक मिश्रा (25) पुत्र धर्मेंद्र मिश्रा राजस्थान में कपड़ों की डाई करता था। होली पर वह गांव धर्मपुर आया था। रविवार को बाइक से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर में रिश्तेदारी में होली मिलने जा रहा था। देर शाम बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में सदरपुर के निकट उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हेलमेट न लगाए होने के कारण विवेक के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान उधर से निकली 108 एंबुलेंस के चालक ने विवेक को सड़क पर पड़ा देखा तो एंबुलेंस में लेटा दिया और पुलिस को सूचना दी। पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना देकर जिला अस्पताल पहुंचने को कहा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताकर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें