फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार तारों पर गिरी बाइक, पैर कटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में औड़ेरी गांव के पास शुक्रवार देर शाम छुट्टा मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पास के खेत में लगे कटीले तारों पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार मजदूर का पैर कटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम औड़ेरी निवासी विपिन कुमार (26) पुत्र रमेश चंद्र चार भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी पूनम, दो बेटी व एक बेटा है। वह मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक पड़ोस के ग्राम धनवार निवासी प्रीतम के यहां से मुंडन संस्कार का निमंत्रण आया था। शुक्रवार शाम विपिन बाइक से धनवार जा रहा था।
गांव के बाहर जाते समय अचानक सड़क पर छुट्टा मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पड़ोस के खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगे कटीले तारों पर जा गिरी। तार की चपेट में आने से विपिन का दायां पैर कट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजरे ग्रामीणों ने उसे तारों में फंसा देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकस्मिक कक्ष के ईएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया पैर कटने से अधिक खून बहने के कारण युवक की जान चली गई। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि बाइक तारों पर गिरने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें