फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर्षि नारद से लेनी चाहिए अहंकार के त्याग की सीख

Sun, 22 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
देवर्षि नारद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन वरिष्ठ स्तंभकार व पूर्व सांसद राजनाथ सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। आद्य पत्रकार देवर्षि नारद समिति के तत्वावधान में रविवार को अधिवक्ता संघ सभागार में नारद जयंती व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्तंभकार व पूर्व सांसद राजनाथ सिंह सूर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पूजे जाने वाले देवी देवता हमें धैर्य व त्याग का बोध कराते हैं। जिनको सीखने के बाद व्यक्ति नहीं बल्कि उसका समाज में व्यक्तित्व बड़ा दिखाई देने लगता है। पत्रकारों को देवर्षि के अहंकार त्यागने वाले गुण को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर नरेश चंद्र शुक्ल व मुख्य वक्ता लोकेश प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रमेश चंद्र पाठक ने की। कार्यक्रम के उद्देश्याें पर महेश मिश्र ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अतुल कपूर ने किया।  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख संजीव खरे व केके अवस्थी ने आभार जताया। इस मौके पर भाजपा पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, सपा नेता अविनाश मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल, उपाध्यक्ष सुख सागर मिश्र, भाजपा गो प्रकोष्ठ के सुनील शुक्ला, व्यापार मंडल पदाधिकारियों में विमलेश दीक्षित, विभु गुप्ता, सुरेंद्र सिंह गौर, जनार्दन सिंह, अभय यादव, आकाश वर्मा, राहुल चौहान, प्रीतेश दीक्षित, कुलदीप द्विवेदी, बृजेश कबीर आदि मौजूद रहे।  

सम्मानित किए गए
कार्यक्रम में पत्रकार शीतला बक्श सिंह, अभय शंकर गौड़, अरविंद मिश्रा, उमाकांत दीक्षित, छायाकार धीरज शर्मा, पंकज गुप्ता, गौरव मिश्रा, गौरव गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें