फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आठ प्रधान और आठ बीडीसी सहित 124 पदों पर होगा उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत के उपचुनाव की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। प्रधान के आठ और बीडीसी के आठ पदों के सहित 124 रिक्त पदों पर पंचायत के उपचुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत के रिक्त पदों की जानकारी पंचायतीराज विभाग से प्राप्त कर राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। आयोग की ओर से जल्द उपचुनाव कराए जाने के संकेत मिले हैं। सभी व्यवस्था और तैयारी जुटाने के लिए कहा है। बताया कि प्रधान के आठ, बीडीसी के आठ पदों के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य के 108 पदों पर उपचुनाव होगा।


यहां पर हैं प्रधान के पद रिक्त :
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान के आठ पदों में सात में निर्वाचित प्रधान की मौत और एक पद बर्खास्त किए जाने से रिक्त हुआ है। बताया कि विकास खंड भरावन की ढिकुन्नी में प्रेमा पांडेय, अहिरोरी की कुइया में मुन्नालाल, संडीला के बेगमगंज में सपना गुप्ता, शाहाबाद के कालागाढ़ा में विवेक सिंह, सांडी की भानापुर जनियामऊ में उर्मिला देवी, भरखनी की खेरिया में निर्मला देवी और टोडरपुर के तारागांव में रामसिंह की मौत से पद रिक्त हुआ है। संडीला की गोसवा डोंगा के प्रधान अंकित कुमार को वित्तीय अनियमितता पर पंचायतीराज अधिनियम में बर्खास्त किए जाने से पद रिक्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत देवेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायतीराज विभाग की ओर से सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों की सूचना प्राप्त हो गई है। बताया कि विकास खंड सांडी के कुचिला विजना द्वितीय में महेंद्र कुमार, घटकना में महेंद्र प्रताप सिंह, कछौना के कामीपुर प्रथम में पवन कुमार, बरवा सरसंड द्वितीय में रामरती, अहिरोरी के बघौली चतुर्थ में नसरीन, पिहानी के करीमनगर तृतीय में रामदेवी और शाहाबाद के अतर्जी में रामसागर की मौत से पद रिक्त हुए हैं। बेंहदर के बड़ागांव द्वितीय में महेश्वरी ने 18 अगस्त 2023 को बीडीसी पद से त्याग पत्र दे दिया था, इससे पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें