इतनी फरियाद है कि हमें याद रखना, हमारे साथ बीते पल
आबाद रखना, हम भी याद रखते हैं आपको इतना ख्याल रखना, चाहे हमें अपने दिल
में सबके बाद रखना। कुछ ऐसी आरजू लिए अपनों ने अपनों से वेलेंटाइन डे के
दिन प्यार का इजहार कर दिया।
अपनी बात कहने को किसी ने जुबां से तो किसी ने
बेजुबान पर सारी बात कह देने वाले गुलाबों को ही माध्यम बना लिया। जिले
में शनिवार को वेलेंटाइन डे का पूरा जोर देखने को मिला। शनिवार को
प्रेम दिवस पर अपने प्यार को उम्र भर निभाने का वादा करने के नाम रहा।
किसी
ने प्रेमी या प्रेमिका और किसी ने पति-पत्नी को जीवन भर साथ रहने का वादा
देकर खुशी प्रदान की। वैसे भी कहा जाता है कि प्यार के रिश्तों में वादों
का बड़ा ही महत्व होता है, इसलिए इस दिन खास लोगों से खास वादे किए गए और
अपनी बात प्यार से रखी गई।
इसको लेकर जुबां के साथ-साथ फूलों के अलावा कई
लुभावने उपहारों को देकर भी अपने साथियों से अपने मन की बात कहने का प्रयास
किया गया। गिफ्ट कार्नर, पार्कों, रेस्टोरेंट आदि जगहों पर वेलेंटाइन डे
का उत्साह देखने को मिला। शहर भर के रेस्टोरेंट में जहां एक दिन पहले से ही
बुकिंग हो गई थी।
वहीं शनिवार के दिन सीटें फुल देखने के बाद लोगों को
रेस्तरां से मायूस तक लौटना पड़ा। अबकी प्रमुख रेस्टोरेंट में लोगों की
मांग पर टेबल तक की साज सज्जा कर प्रेमी युगलों के लिए सुरक्षित रख गया।
उधर, गिफ्ट कार्नरों से लेकर शहर की प्रमुख बाजारों की दुकानों में अपने
चहेतों के लिए लोग कुछ न कुछ खरीदारी करते लोग दिखे।
उधर, प्रेमी युगल में
ही नहीं पति पत्नियों में वेलेंटाइन डे को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
कपड़ों की दुकानों से लेकर गिफ्ट कार्नरों तक में दिन भर खरीदारों की भीड़
लगी रही। इसके अलावा ज्वैलरी तक की दुकानों में लोगों की काफी भीड़ दिखी।
सिनेमा रोड स्थित ज्वैलर्स अशोक गुप्ता ने बताया कि इस दिन शोरूम में
वेलेंटाइन डे का पूरी तरह से प्रभाव देखा गया। सुबह से पति पत्नियों का आना
और खरीदारी करना जारी रहा। अन्य आभूषणों की बिक्री तो खूब हुई ही, साथ
ही अगूठियाें की काफी मांग रही।
उधर, वेलेंटाइन डे पर शनिवार को वेलेंटाइन
डे केक भी अबकी खूब चलन में देखने को मिले। शहर के प्रमुख बाजारों स्थित
ब्रेकरी की दुकानों पर डिमांड पर केक मुहैया कराए गए। विक्रे ताओं का कहना
है कि अबकी प्रेम दिवस पर उत्साह कुछ ज्यादा ही देखने को मिला।
दो से तीन
दिन पहले केक को बुक कराया गया, जिसके बाद शनिवार को वेलेंटाइन डे पर केक
मुहैया कराया गया। घरों से लेकर रेस्तरां तक में इन केकों को काट कर दिवस
को मनाया गया।