फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे ने की आत्महत्या

Mon, 17 Jul 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
शाहाबाद।  नगर के मोहल्ला जगलिया निवासी व्यापारी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने पत्नी से विवाद होने की बात कही है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला जगलिया निवासी विजय कुमार उर्फ लल्ला की गल्ला मंडी में आढ़त है। विजय कुमार के साथ बेटा नितिन भी कारोबार में हाथ बंटाता था। सोमवार की दोपहर घर से निकले नितिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसका शव दौलतपुर गांव में आम के एक पेड़ से फांसी पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नितिन की मौत की खबर मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता विजय कुमार ने बताया कि नितिन विवाहित था।
विज्ञापन


उसके एक बेटी व दो बेटे हैं। एक साल से नितिन बीमार चल रहा था, उसका लखनऊ से इलाज चल रहा था। परिजनाें के अनुसार रविवार की रात शराब के नशे में नितिन का पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था।

सोमवार की दोपहर नितिन बिना कुछ कहे घर से निकल गया। इसके बाद पुलिस से उसकी मौत की सूचना मिली। इधर कुछ लोगों ने सोमवार को नितिन को दौलतपुर के पास रेलवे लाइन पर बैठा भी देखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें