परीक्षा में शामिल होने के लिए बाहरी जिलों के छात्र यहां आ रहे हैं तो यहां के छात्र दूसरे जिलों में जा रहे हैं। इससे रोडवेज की बसों में काफी भीड़ भाड़ हो गई है। इससे परीक्षार्थियों को सीट के लिए मारामारी की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर किसी भी रूट पर गाड़ी की संख्या में इजाफा नहीं किया गया। इससे रोडवेज बस स्टैंड पर छात्रों को काफी दिक्कतें र्हुइं। क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि बसों को अलग से भले ही नहीं बढ़ाया गया है लेकिन अंतिम यात्री को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बस उपलब्ध रहेगी।