फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 25 Jul 2018 11:20 PM IST
hardoi
विज्ञापन
राफिया की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर मंगलवार देर रात बाइक सवार दोस्तों को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  

विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतौना के मजरा बंजारनपुरवा निवासी राफिया (22) पुत्र शेर खान मंगलवार को गांव निवासी दोस्त इरफान (20) पुत्र मुंशी के साथ बाइक से मौसी नूर जहां पत्नी बाबर निवासी पिसावां जनपद सीतापुर के घर गया था। मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे वहां से लौट रहा था। टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर ग्राम पेंग के निकट उसकी बाइक में प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां राफिया की सांसें थम गईं। मृतक आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें