फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहार पर बढ़ी भीड़, बढ़ाए गए बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली के मद्देनजर रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। दिल्ली समेत लखनऊ, कानपुर व फर्रुखाबाद रूट पर बसें भी बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन

एआरएम रोडवेज आरबी यादव ने बताया कि सबसे अधिक ट्रैफिक दिल्ली रूट पर है। वहां से बड़ी संख्या में यात्री त्योहार पर वापस आ रहे हैं। अमूमन इस रूट पर 28-30 बसें चलती हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर बसों के फेरे बढ़ाकर 45 से 50 कर दिए गए हैं। एआरएम ने बताया कि आम दिनों में जहां यात्रियों की दैनिक संख्या 8 से 10 हजार रहती है, अब ये आंकड़ा 14 से 15 हजार तक जा पहुंचा है। बताया कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए लखनऊ, कानपुर व फर्रुखाबाद रूट पर बसों के फेरे 10-12 से बढ़ाकर 16 तक कर दिए गए हैं।
दो स्पेशल ट्रेनें और चलीं
मुरादाबाद मंडल से दिवाली और छठ पूजा को लेकर शुक्रवार से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन और शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर से देहरादून के बीच चलने वाली अप रूट की ट्रेन 04307 का संचालन 14, 17 व 20 अक्तूबर को व डाउन रूट की ट्रेन 04308 का संचालन 16 व 19 अक्तूबर को किया जाएगा। वहीं दून से हावड़ा के बीच चलने वाली राप्ती गंगा अप रूट की ट्रेन 04309 का संचालन 15, 16, 19 व 20 अक्तूबर को व डाउन रूट की ट्रेन 04310 का संचालन 14, 17 व 18 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें