फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में घायल बस चालक की 54वें दिन मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सड़क हादसे में घायल ककराखेड़ा निवासी युवक की 54वें दिन बृहस्पतिवार को मौत हो गई। युवक को बीती 11 मई को बाइक ने टक्कर मार दी थी। तब से उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ककराखेड़ा निवासी सदन सिंह (33) स्कूल की बस चलाते थे। उनके गांव से बिलग्राम की दूरी तीन किलोमीटर है। बीते 11 मई को अपनी दवा लेने बिलग्राम गए थे। दवा लेकर वह वापस पैदल गांव जा रहे थे। इस दौरान बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर ककराखेड़ा मोड़ पर उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उनको गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में सदन की हालत में सुधार न होते देख परिजन उन्हें वहीं प्राइवेट अस्पताल ले गए थे।
यहां कुछ दिन उनका इलाज चला। इलाज के दौरान चिकित्सक ने जवाब दे दिया था। परिजन सदन को गांव ले आए थे। गांव में वह प्राइवेट इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। मृतक के बड़े भाई दीपक ने बताया कि सदन चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें