शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थम नहीं
रहा है। चोरों ने अबकी जिला अस्पताल केे सरकारी आवास को निशान बनाया और चार
घरों से लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच
गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी
हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल
में सरकारी कर्मचारियों के आवासों पर बुधवार की रात चोरों ने धावा बोला
दिया और चार घरों से लाखों रुपयों का माल लेकर चंपत हो गए। सुबह जब लोग
जागे तो सभी सन्न रह गए। चोर जिला अस्पताल के आवास में रहने वाले वार्ड
ब्वाय मुईश अहमद के घर से 15 हजार 500 रुपये नगद, दो मंगलसूत्र, एक अंगूठी,
एक कान की बाली, एक मोबाइल उठा ले गए।
चोर एटीएम कार्ड और सिम तोड़कर छत
पर डाल कर फरार हो गए। इसके अलावा चोर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील के
पैंट की जेब से 800 रुपये और पर्स से रखे 1200 रुपये निकाल ले गए। इसके
अलावा प्रेमचंद्र के यहां से पांच हजार रुपये नगद और एक मोबाइल और संदीप के
यहां से एक मोबाइल और पर्स में रखे 8 हजार रुपये नगद, बच्चे का स्कूल बैग
आदि उठा ले गए।