फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अयोध्या में दिवारी नृत्य से बुंदेली कलाकारों ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अयोध्या में बुंदेली लोक संस्कृति की धूम रही। मौका था रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का। जिले की लखनलाल एंड पार्टी के कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य के माध्यम से ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि दर्शक भावविभोर हो गए। बुंदेलखंड की दिवारी नृत्य व पाई डंडा की प्रस्तुतियां सराही गईं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से लखनलाल एंड पार्टी के कलाकारों को बुंदेली लोकसंस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां देने के लिए सोमवार को अयोध्या में आमंत्रित किया गया था। पार्टी के कलाकार लखनलाल यादव, विपिन यादव, शंकर लाल, अभिषेक, हेमंत, निखिल, शिवम, मकरन, जगत, धीरेंद्र, जीतेंद्र, धर्मेंद्र, श्याम राहुल और प्रेमचंद ओमप्रकाश अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अयोध्या के लता मंगेशकर चौक धर्म पथ के सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुतियां दीं की तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। दिवारी नृत्य के दौरान हैरतअंगेज कारनामों से कलाकारों ने मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। कलाकार लखनलाल ने बताया कि राम मंदिर के भव्य उत्सव में अयोध्या भगवान श्रीराम के रंग में रंगी हुई ऐसी लग रही है जैसे मानो साक्षात भगवान श्रीराम अयोध्या नगरी में अपने भक्तों के बीच हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें