फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों के समर्थन में आज पूरा शहर बंद

Mon, 04 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
सिनेमा रोड पर बंद सराफा दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही सराफा व्यापारियों की हड़ताल को और अधिक बल देने के लिए उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी चार अप्रैल को बंदी का एलान किया है।
विज्ञापन


हरदोई सराफा एसोसिएशन की रविवार को तैयारी बैठक में कमेटी सलाहकार संतोष टंडन ने कहा कि चार अप्रैल को उत्तर प्रदेश बंद का आह्वान किया गया है। व्यापारी सुबह आठ बजे टोलियों में बंट कर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए आग्रह करेंगे। उन्होंने अपील की कि इस बंदी को मिलकर सफल बनाना है।

सभी सराफा व्यवसायियों ने इसका समर्थन किया। इस मौके पर भोला मिगलानी, शिव नारायण गुप्ता, प्रदीप रस्तोगी, सुधीर सोनी, सुशील सोनी, योगेश मेहरोत्रा, दुर्गेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, नीरज कपूर, राहुल रस्तोगी, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें